
सूरत शहर की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था सलोनी फाउन्डेशन द्वारा टाटा एआईए लाईफ इंश्योरेंस कंपनी, पारले पोईन्ट ब्रांच, सूरत के सहयोग से सूरत शहर के हजीरा रोड़ पर स्थित भाठा गाँव में जरूरतमंद खेत मजदूर पुरूष एवं महिलाओं तथा बच्चों एवं बुजुर्गों में 200 जोड़ी से ज्यादा नये कपड़ों के वितरण का सुंदर सेवा कार्य किया गया।
इस प्रसंग पर टाटा एआईए लाईफ इंश्योरेंस के ब्रांच मैनेजर श्री हेमल भाई जरीवाला, टीम लीडर निकिता केसवाणी जी एवं सलोनी फाउन्डेशन के संस्थापक युवा समाज सेवक पवन हासीजा उपस्थित रहें।
