

कटनी। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी संजय खूबचंदानी द्वारा अपने पूर्वजों की जन्मभूमि पाकिस्तान के सिंध प्रांत यात्रा पार जाएँगे खूबचंदानी दिनांक 13 फरवरी को सिंध प्रांत की 1 माह यात्रा पर कटनी ( मप्र ) निकल रहे हैं इस यात्रा के दौरान वे सिंध प्रांत की सिंधु संस्कृति एवं सभ्यता की जानकारी एकत्र करेंगे। इसके अलावा सिंध के अनेक तीर्थ स्थलों एवं संत महात्माओं और मुनियों की जन्मभूमि तथा सिंधु घाटी की सभ्यता मोहनजोदड़ो आदि स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। विदित हो कि समाजसेवी श्री संजय खूबचंदानी इसके पहले भी दो बार पाकिस्तान के सिंध प्रांत की यात्रा कर चुके हैं। उनके साथ समाज सेवी नेवंद ख़ूबचंदानी भी साथ मैं रहेंगे सिंध यात्रा भ्रमण पर परिवार जनों और शुभचिंतकों, मित्रजनों एवं स्नेहीजनों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करते हुए मंगलमय यात्रा कि कामना कि है !