
अखिल भारत लाडी लोहाणा सिन्धी पंचायत एवं सूरत लाडी लोहाणा सिन्धी पंचायत ट्रस्ट तथा सूरत लाडी लोहाणा सिन्धी महिला मंडल द्वारा लाडी सिन्धी कन्याओ हेतु ‘लाडी सिन्धी गर्ल्स गोट टेलेन्ट’ प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन स्वामी लीलाशाह भवन, रामनगर, सूरत में किया गया।
इसमें भारत के विभिन्न शहरो की कुल 30 कन्याओ ने हिस्सा लिया जिसमें टेलेन्ट, ड्रेस सवाल-जवाब के राउंड हुए जिसमें प्रथम क्रमांक पर सूरत की करीना लालवाणी, द्वितीय पर उज्जैन की जया ज्योति राजवाणी एवं तृतीय पर देवगढ़ बारिया की मुस्कान कटारिया विजेता बनी।
सूरत की हीना गेहाणी एवं गोधरा की पायल वीरवाणी जजेस द्वारा विजेता चुने गए।
ज्युरी सदस्य गोधरा की चंदा बलवाणी, सूरत की वंदना लोहाणा, बीना बुधराणी एवं गीता तुलस्याणी रहे।
एन्करिंग जिया राजाई एवं रिया चेलारामाणी द्वारा की गई।
कार्यक्रम को अंबिका गोल्ड द्वारा स्पाॅन्सर किया गया।