
सूरत शहर के रामनगर सिन्धी समाज द्वारा कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पण करने हेतु रामनगर में सतनाम साक्षी सर्कल से झूलेलाल मंदिर तक कैंडल मार्च के साथ मौन रैली का आयोजन किया गया जिसमें समाज के 500 से भी ज्यादा लोग शामिल हुए।
मौन रैली में सहयोगी संस्थाओ में रामनगर सिन्धी पंचायत, दयासागर सेवा मंडल, लोक सेवा मंडल, स्वामी टेऊँराम आश्रम, निजधाम आश्रम, लेसुड़ी आश्रम, पुज सूरत सिन्धी पंचायत, संत सतराम धाम, सोमनाथ महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, आनंदपुर दरबार, दादी देवी वारी मंदिर, संत वासुराम दुःखभंजन दरबार, जय अंबे आश्रम, साधणी माता मंदिर, लाड़ी-लोहाणा सिन्धी पंचायत, हिंगलाज माता मंदिर, हरि सेवा सत्संग भवन, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धी हेल्पिंग हेन्डस, राधे-राधे लेडीज ग्रुप, युनिटी ग्रुप, झूलेलाल सिन्धी नवयुवक मंडल, रामनगर बेकरी एसोसिएशन, टोबेको एसोसिएशन एवं गारमेंट्स एसोसिएशन के सभी ट्रस्टीगण, प्रमुखश्री, सदस्य एवं सिन्धी समाज के लोग उपस्थित रहे।