बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ की न्याय धानी विशेष रूप से संस्कार धानी भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर संस्कार कूट-कूट के भरे पड़े हैं अपनी बोली भाषा संस्कृति के लिए इसी कड़ी में जाने-माने सिंगर संगीतकार गायक 🎤व मल्टी स्टार कलाकार राज केसवानी ने छत्तीसगढ़ में पहली बार सिंधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन बिलासपुर में किया 9 मई से आरंभ हुए बिलासपुर के 36 मॉल में प्रतिदिन दो सिंधी फिल्म दिखाई जा रही है अलग-अलग कहानियों पर अलग-अलग सब्जेक्ट पर बनी हुई फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है संध्या 7:00 बजे और रात्रि 10:00 बजे इसी अवसर पर मदर्स डे के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सिंधी फिल्म सुपर डुपर हिट, लखी मूहंजो लखन में, का प्रसारण किया गया इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महेश दरयानी,महामंत्री बलराम आहूजा व अन्य पदाधिकारी जन विशेष रूप से बिलासपुर पहुंचे कार्यक्रम की शुरुआत 7:00 बजे भगवान झूलेलाल जी के फोटो पर पुष्प अर्पण कर दिप प्रजवलीत करके की गई , आए हुए अतिथियों का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर वह छाल पहनाकर आयोजन कर्ताओं के द्वारा किया गया,

हमर संगवारी से खास बातचीत करते हुए महेश दरयानी जी ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है और अच्छी बात है कि अपनी संस्कृति को जोड़ने के लिए वह बढ़ावा देने के लिए सिंधी फिल्म, फेस्टिवल का आयोजन किया गया है बिलासपुर में ऐसे आयोजन हर शहर में होना चाहिए और यह आयोजन पहले हम रायपुर में करने जा रहे थे पर राज भाई ने कहा कि बिलासपुर उनकी मातृभूमि है ईस लिए पहला आयोजन यहां हो सेकंड रायपुर में उसके बाद अन्य शहरों में हो तो इसलिए यह पहला आयोजन बिलासपुर में हुआ है और हमें अच्छा भी लगा है बिलासपुर न्याय धानी है,ओर संस्कार धानी भी कहा जाता है तो यहीं से संस्कार का बीज जो बोया है वो छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों में अंकुरित होकर फल देगा और छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत इसके बाद रायपुर यह आयोजन करेगी ,ईसके साथ ही अन्य शहरों में ऐसा सिंधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करेगी जिससे हमारे युवा पीढ़ी वह लोग आकर सिंधी फिल्मों से जुड़े वह देखें ताकि सिंधी फिल्मों को भी प्रोत्साहन मिले और अधिक से अधिक सिंधी फिल्में बने और यह एक अच्छा और बेहतरीन प्रयास है इसके लिए राज भाई को वह उसके सभी सहयोगियों को बहुत-बहुत बधाइयां व शुभकामनाएं इस अवसर पर सिंधु युवक समिति के संरक्षक व समाज सेवक, कैलाश मलघानी ने भी राज भाई को बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं दी

और कहा सिंधियत को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए जिससे समाज को जोड़ने में अपनी संस्कृति भाषा को बढ़ावा देने में एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है और सिंधी फिल्मों को भी प्रोत्साहन मिलेगा फिल्म समापन होने के बाद दर्शकों से चर्चा करते हुए हमने फिल्म के बारे में बात की तो आजाद नगर सिंधी पंचायत के अध्यक्ष बृजलाल नागदेव,कशयप कॉलोनी के पूर्व अध्यक्ष मुरली वाधवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत अच्छी और बेहतरीन फ़िल्म थी लखी मुहंजो लखन में, पारिवारिक फिल्म थी ऐसी पारिवारिक फिल्में और बननी चाहिए और हर शहर में लगनी भी चाहिए ताकि अधिक से अधिक समाज के लोग सिंधी फिल्मों का लुफ्त उठा सके वह एक सामाजिक संदेश भी था आज की युवा पीढ़ी को बहुत अच्छी तरीके से इन्होंने फिल्म में दिखाया है गाने बहुत अच्छे थे संगीत भी बहुत अच्छा था पारिवारिक और साफ सुथरी फिल्म थी यह सिंधी फिल्म फेस्टिवल का जो आयोजन किया गया है यह मुझे बहुत अच्छा लगा और मैं समाज के लोगों को कहना चाहूंगा कि अभी जो 4 दिन बाकी है उसमें अधिक से अधिक लोग पहुंच कर नई-नई फिल्मों का आनंद ले इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन राज केसवानी ने किया है उन्होंने भी समाज के सभी लोगों वह संस्थाओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने सहयोग किया और उन्होंने एक संदेश भी दिया कि कोई अगर व्यक्ति ऐसा कार्य कर रहा है तो समाज के सभी लोगों को मिलजुल कर उसका साथ देना चाहिए ताकि ऐसे आयोजन और होते रहें और लोगों को एक नया प्लेटफार्म भी मिले वह अपनी संस्कृति को भी बढ़ावा मिले, 15 तारीख को फेस्टिवल का आखिरी दिन है,13 तारीख को बहुत चर्चित सिमरन फिल्म दिखाई जाएगी जिसकी हीरोइन भी विशेष रूप से बिलासपुर पहुंच रही है यह बात चर्चा करते हुए हमर संगवारी से राज भाई ने बताया
