रविवार दिनांक 08 जून को पूज्य बिरादरी सिन्धी पंचायत की आम बैठक सिदारा निवास पर आयोजित की गई जिसमें ईष्ट देव सांई झूलेलाल की पूजा अर्चना के पश्चात छत्तीसगढ़ पूज्य सिन्धी पंचायत रायपुर से प्राप्त पत्र में उल्लेखित सभी बिन्दुओं पर उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने छत्तीसगढ़ पूज्य सिन्धी पंचायत रायपुर से प्राप्त प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये तथा इसे प्रदेश स्तर पर लागू करने पर छत्तीसगढ़ पूज्य सिन्धी पंचायत का आभार व्यक्त किया गया साथ ही एक राज्यस्तरीय निगरानी समिति का गठन करने का सुझाव भी दिया गया।
आम बैठक में पारित किये गये प्रस्ताव –
1, वैवाहिक समारोह स्थल पर काकटेल पार्टी पूर्णतः प्रतिबंधित होगी
2, पूल पार्टी पूरी तरह प्रतिबंधित होगी एवं बारात में अल्कोहलिक पेय पदार्थ पिलाना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा
3, समस्त वैवाहिक / मांगलिक कार्य सामाजिक रीति रिवाजों एवं निर्धारित समय अनुसार किये जाएंगे