
लखनऊ वर्कशॉप में शामिल सभी विद्यार्थियों को संत शिरोमणि साईं चांडूराम साहब , सन्तज़ादा साईं मोहन लाल जी ,फकीर साईं हरीश लाल जी का सत्संग,आशीर्वाद और सानिध्य मिला
*पुज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत रीवा के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह जी के आशीर्वाद से रीवा से 21 विद्यार्थियों का जत्था ए सी बस द्वारा 11 जून को शिव शांति संत बाबा आसूदा राम आश्रम लखनऊ GRAND ALL INDIA I .A.S. ENTRANCE WORK SHOP 9th में कार्यक्रम संयोजक कोआर्डिनेटर राजकुमार टिलवानी,गुलाब साहनी के मार्गदर्शन में लखनऊ जाकर सिविल सेवा परीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी लेकर सकुशल रीवा वापस पहुँचा
आश्रम में अध्यात्मिक वातावरण में सिविल सेवा परीक्षा के लिये देश की महान फैक्लटी द्वारा प्रतिदिन सुबह शाम क्लास के माध्यम से बिंदुवार जानकारी हासिल हुई,सभी विद्यार्थियों में अनुशासन एंव सेल्फ कांफिडेंस का विकास हुआ
छात्र छात्राओं के सिविल शिक्षा और कैरियर को लेकर जो भी शंका व प्रश्न थे उनके उत्तर फैकल्टी से प्राप्त हुये, सिंधु समाज लखनऊ के ही 2018 बैच के आई ए एस श्री संदीप भाग्या जी जो कि वर्तमान में जी एस टी कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर नोयडा में सेवारत हैं उन महान शख्सियत से रूबरू होकर स्टूडेंट्स ने प्रेरणा प्राप्त की, उन्होंने हमेशा स्टूडेंट्स के लिये समय देने की बात कही,साथ ही अपने आई ए एस बनने के यात्रा से सभी को अवगत कराया
सभी सिंधु समाज के विद्यार्थियों में एक कॉन्फिडेंस डेवलप हुआ एक दिशा मिली कि हम भी यू पी एस सी परीक्षा लगन एंव मेहनत करके पास कर सकते हैं,सभी विद्यार्थियों में उनके चेहरे पर उत्साह चरम सीमा पर उजागर हो रहा था,अनेक विद्यार्थियों ने पांच दिवसीय यूपीएससी वर्कशाप में जो सीखा वो मंच के माध्यम से आकर अपनी अपनी बात रखते हुए कहा ,जो ज्ञान हमें आदरणीय श्री राजाराम (रिटियर्ड आई जी) राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के डॉ रवि प्रकाश टेकचंदानी जी, श्री जयेश शर्मा जी (सिंधी भाषा फैकल्टी)आईं ए एस श्री संदीप भाग्या जी,एंव सिंध वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार भवनानी जी से प्राप्त हुआ है, उससे हम अत्यंत प्रभावित हैं, हमारे सारे जिज्ञासा का उत्तर बहुत सरल सहज ढंग से विस्तार पूर्वक मिला है,हम आज संकल्प लेते हैं कि सिविल सेवा परीक्षा क्वालिफाई कर समाज का नाम रोशन करेंगे, सिंध वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र कुमार भवनानी जी ने समाज के सभी बच्चों को आह्वान किया कि जो भी विद्यार्थी आगे की यात्रा में शामिल होना चाहते हैं उनको तन,मन ,धन से सहयोग किया जायेगा, वर्कशाप में दस से अधिक विद्यार्थियों ने तुरंत स्वीकृति दी । सिविल सेवा परीक्षा क्वालिफाई करने के लिये एंव वादा किया हम लखनऊ से जाते ही हम तैयारी शुरू कर लक्ष्य प्राप्त करने पर मेहनत करेंगे
लखनऊ यूपीएससी वर्कशाप में कार्यक्रम समापन अवसर पर देश के महान शख्सियतों और छात्र-छात्राओं के बीच में रीवा पुज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत दादा प्रहलाद सिंह जी, रीवा सिंधु भवन के भव्यता की,सिंधु समाज रीवा के उर्जावान सदस्यों की भूरि भूरि प्रशंसा मंच से की गई
सभी स्टूडेंट्स लखनऊ से लौटकर प्रसन्नचित्त हैं, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने पुज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत रीवा और विशेषकर अध्यक्ष प्रहलाद सिंह जी का, यूपीएससी कार्यक्रम कोआर्डिनेटर राजकुमार टिलवानी,गुलाब साहनी जी का आभार व्यक्त किया कि एक पारिवारिक माहौल में सर्वसुविधायुक्त निःशुल्क शैक्षणिक वर्कशाप द्वारा सिंधु समाज ने यह उत्कृष्ट सेवा कार्य कर विद्यार्थियों को एक दिशा प्रदान की है
बच्चों के कैसे पांच दिन वर्कशाप में व्यतीत हो गये किसी को पता ही नहीं चला,सभी स्टूडेंट्स ने एक स्वर से कहा अत्यंत ज्ञानवर्धक टूर रहा,हम सब का अच्छा ध्यान रखा गया
यूपीएससी कार्यक्रम एक टीम वर्क की तरह सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम संयोजक समिति से दादा प्रहलाद सिंह जी, राजकुमार टिलवानी,गुलाब साहनी ने इस सेवाकार्य में सभी सहयोगीयो का आभार व्यक्त किया
*जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ उनमें सतना से समाजसेवी कन्हैया लाल कामदार जी,दीपक दर्डा जी,संत समाज से स्वामी कममल दास जी, स्वामी हंस दास जी स्वामी सरूप दास जी, स्वामी कृपाल दास जिज्ञासी जी,गुड मॉर्निंग ग्रुप रीवा के सभी सम्मानित सदस्यो,सिंधु समाज के प्रत्येक सदस्यों का जिनमें प्रमुख रूप से दादा संतूलाल आहूजा, हुक़ूमत राय होतवानी,लद्दाराम ठारवानी,
कन्हैयालाल मंगलानी, घनश्याम दास काकवानी, चंदीराम केसवानी,अशोक रोहड़ा,विजय थावानी,देवेन्द्र छुगानी,हरीश वाधवानी,महेश हिरवानी, प्रहलाद चेलानी,दिलीप आसनानी,खेमचंद लालवानी,सुशील कुगंवानी,
रामकुमार नारवानी,लक्ष्मण शिवनानी,अशोक मंजानी पप्पू, जयराम गंगवानी गुलाब शिवनानी, मनोज तनवानी,दीपक दुर्गिया,अशोक आवतानी,अशोक झामनानी, विकास टोपलानी,दक्ष चुगवानी, सुरेश पंजवानी पप्पन, आशीष काकवानी,श्री चंद कोटवानी अमृत दौलतानी,रमेश रामेजा,हासानंद हिरानी,मातृशक्ति से कविता कोटवानी ,सोनिया कोटवानी ,शांति सुंदरानी , दिनिका कुलचंदानी ,भूमि बजाज महिमा शेरवानी,महक काकवानी ने विशेष सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में विशेष धन्यवाद श्री सतेंद्र जी को , जिन्होंने लखनऊ आमंत्रित किया और हम लोग इस सुंदर कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें ।