अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आज कार्यशाला आयोजित थी जिसमें प्रदेश के 10 राजकीय विश्विद्यालयों के कुलपति भाग लेने पहुंचे थे जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री एस भारतीदासन शामिल हुए, इस दौरान छात्र छात्राओं का एक बड़ा प्रतिनिधि मंडल उच्च शिक्षा सचिव भारतीदासन से अपनी समस्याओं से अवगत कराने को लेकर ज्ञापन देने पहुंचा, छात्र छात्राओं के आते ही विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेई शिक्षा सचिव के सामने ही बच्चों के ऊपर भड़क गए क्यों आए हो, छात्र छात्राओं ने कहा कि आप हमसे मिलते ही नहीं ना बात सुनते फिर आज अतिथियों के सामने क्यों बात करके अच्छे बन रहे हो, फिर सचिव महोदय ने छात्र छात्राओं की बात को गंभीरता से सुना और विभाग द्वारा सही कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया, छात्रों ने बदहाल शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार, वित्तीय गड़बड़ियों, जबरिया कराए जा रहे निर्माण कार्यों, भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अवहेलना करने, कुलपति के मनमाने रवैए समेत विभिन्न विषयों पर उच्च शिक्षा सचिव के समक्ष अपनी बातें रखी, इसी के साथ विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन सेक्रेटरी सूरज सिंह राजपूत ने विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचार के साए में घिरे होने की बात कहते हुए कुलपति प्रो एडीएन वाजपेई के पूरे कार्यकाल की जांच कराने और नियमित कुलसचिव की भर्ती करने की मांग प्रशासन से की, इस दौरान छात्र प्रतिनिधि नीरज यादव, सौरभ दुबे, अखिल शर्मा, स्वप्निल, आयुष खांडेकर, मौर्य प्रताप, राहुल कौशिक,अभिषेक,आशु समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं और पुलिस बल भी उपस्थित रहा।
