बिलासपुर :- वंचित वर्ग की होनहार छात्रा जिसने स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरहाभाठा सिंधी कॉलोनी में अध्ययन रत रहते हुए बोर्ड एग्जाम में हिंदी विषय में विशिष्ट योग्यता के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक बाधा आते देख सिंधी सेंट्रल युवा विंग के सक्रिय युवा समाज सेवी जय गुरनानी जी ने उनकी एडमिशन फीस , कॉपी पुस्तक और ड्रेस का दायित्व वहन कर आगे की पढ़ाई के लिए मार्ग प्रशस्त किया `~ इस होनहार बालिका के उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुए सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक गण सतराम जेठमलानी व रेखा आहुजा ने नगर के प्रतिष्ठित गुरनानी परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पूर्व में इस परिवार द्वारा कोटा के आदिवासी बालिका छात्रावास के लेट बाथ हेतु संपूर्ण सेनेटरी फिटिंग व्यवस्था सहित कई शैक्षणिक कार्यों में समय समय पर यथा संभव योगदान दिया जाता रहा है अतएव संस्था इस परिवार की उत्तरोत्तर उन्नति की कामना करती है विद्यालय की प्राचार्या मोहन जीत कौर ने इस होनहार बच्ची की प्रशंसा करते हुए बताया कि शालेय स्टॉफ के किए गए विशिष्ट प्रयासों से विद्यालय का रिजल्ट 82% आया जो कि उल्लेखनीय है ।