कार्यवाहक बनकर कार्य को आगे बढ़ाएंगे- श्री सुखदेव जी
…….………………..……………..
गायत्री शक्तिपीठ विनोबानगर में शांतिकुंज, हरिद्वार के निर्देशन में परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीप के जन्म शताब्दी वर्ष – 2026 के उद्देश्यों पर आधारित उपजोन स्तरीय गोष्ठी संपन्न हुई, जिसमें जिला समन्वयकों ने अपने ब्लाक समन्वयकों के साथ मिलकर सहयोगियों सहित संकल्प फॉर्म भरे।

श्री द्वारिका प्रसाद पटेल ने बताया कि इस गोष्ठी को संपन्न करने के लिए शांतिकुंज, हरिद्वार के केंद्रीय समन्वयक श्री सुखदेव निर्मलकर एवं सहयोगी श्री परमानंद साहू तथा छत्तीसगढ़ जोन संगठन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा दीदी रायपुर से आकर उपजोन स्तरीय बैठक में जिला समन्वयकों, ब्लॉक समन्वयकों , गायत्री शक्तिपीठ- प्रज्ञापीठ के ट्रस्टियों एवं सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रेरणाप्रद युग ऋषि के संदेश सुनाएं और अपने लक्ष्य के अनुसार से सभी को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किये। श्री निर्मलकर भाई साहब ने कहा कि वर्ष 2026 में 20से 22 जनवरी एवं नवंबर -2026 में बड़ा कार्यक्रम आयोजित है, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है और हम सभी उसमें कार्यवाहक बनकर कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आदर्श दीदी ने कहा कि एक पौधा माता जी के नाम से लगाकर संरक्षित करें तथा नशा उन्मूलन के अंतर्गत नशा छोड़ने वाले व्यक्ति को सभी प्रकार से सहयोग करें। परमानंद जी ने कहा कि हम सभी दीक्षा अनुबंध का पालन करें, जिसके लिए तीन माला गायत्री मंत्र, एक बुराई छोड़ने,स्वाध्याय करना और समयदान व अंशदान निभाने को जीवन का अनिवार्य अंग माने और अपने श्रद्धा समर्पण के वृद्धि क्रम की समीक्षा करें। मंच संचालन श्री शिव प्रसाद चौहान जी ने किया। इस गोष्ठी को संपन्न कराने के लिए उपजोन समन्वयक श्री धनसाय बैगा, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री हेमराज वैश्य, सह-समन्वयक श्री राम कुमार श्रीवास, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ संयोजक श्री ओम प्रकाश राठौर, बी.आर. धुर्वे, नंदिनी पाटनवार, हरि पटेल,गायत्री साहू , डॉ. हेमंत कौशिक सहित शक्तिपीठ के ट्रस्टियों,सभी ब्लॉक समन्वयकों व सक्रिय सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।