रीवा (अखंड सत्ता) – नगर निगम रीवा की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। वार्ड क्रमांक 34 तकिया क्षेत्र में एक जर्जर भवन अचानक धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आकर एक वाहन पूरी तरह दब गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन को भारी क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भवन कई वर्षों से खतरनाक स्थिति में था, फिर भी नगर निगम द्वारा इसे चिन्हित नहीं किया गया और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताई है और ऐसे सभी पुराने जर्जर भवनों की तत्काल जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।