थाना प्रभारी बृजपुर उनि महेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना बृजपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18/07/2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर पन्ना तिराहा पहाड़ीखेरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान नागौद की तरफ से कालींजर की ओर आ रहे एक कंटेनर वाहन को रोका गया । कंटेनर वाहन चालक सहित कुल 03 व्यक्ति पाये गये जिनसे पुलिस टीम द्वारा नाम पूँछकर कंटेनर को चेक किया गया। जिसमें 37 नग भैंसे क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे होना पाए गए, पशुओं के मुँह और पैर रस्सियों से कसकर बँधे हुए थे एवं भोजन-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी । पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक उक्त कंटेनर में ठूँस-ठूँस कर भरे भैंस/पड़ा को सुरक्षित उतरवाकर परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता एवं मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपी –
- शादाब पिता शलाउद्दीन निवासी साऊथ खालापार, मुजफ्फरनगर
- मोहम्मद शमीर पिता मोहम्मद शकील निवासी नफीसगंजठक्कर ग्राम वार्ड, जबलपुर
- मोहम्मद जुबेर पिता इसरार