बिलासपुर :- देशभर में श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव आरंभ हो चुका है इस 40 दिनों में भगवान झूलेलाल जी की पूजा आराधना भक्ति सिमरन समाज के लोग करेंग बड़ा ही अछा दिन है एक तरफ भगवान झूलेलाल जी का चालीहा आरंभ हुआ दूसरी तरफ सावन महोत्सव भी आरंभ हो चुका है दोनों में बहुत समानताएं हैं जैसे भगवान शिव, को भोलेनाथ कहा जाता है क्योंकि वह बड़े सरल स्वभाव और जल्दी प्रसन्न होने वाले भगवान हैं एक जल की लौटी चढ़ाए और भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं इस तरह भगवान झूलेलाल भी सरल और जल्दी प्रसन्न होने वाले भगवान हैं थोड़े से चावल और ताहयरी बनाकर आप नदी तालाब में जाए या अपने घर में नल के पास उसे अर्पण कर पल्लव पाए और भगवान से प्रार्थना करें भगवान झूलेलाल प्रसन्न हो जाते हैं ऐसे सरल स्वभाव और जल्दी प्रसन्न होने वाले भगवान श्री झूलेलाल है
श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी समिति के द्वारा विगत 21 सालों से झुलेलाल चालिहा महोत्सव बिलासपुर में बड़े श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है इस वर्ष भी यह


आयोजन 20 जुलाई से 29 अगस्त तक चलेगा इसकी शुरुआत 20 जुलाई को श्री झूलेलाल मंदिर चक्करभाटा के संत सांई लाल दास जी के छोटे पुत्र ओम सांई जी के द्वारा अखंड ज्योत प्रजवलित करके की गई कार्यक्रम सिंधी धर्मशाला गोल बाजार में आयोजित किया गया इस अवसर पर भक्ति भरे भजन गाए गए आखिर में आरती की गई 🌏विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई व पल्लो पाया गया प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी भक्तजनों के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारा ग्रहण किया समिति के द्वारा ओम सांई जी का स्वागत ओर सत्कार किया गया



ओम सांई ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं को चालिहा महोत्सव की बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं दी जगदीश हद्ववानी ने जानकारी देते हुए बताया कि चालिहा महोत्सव के प्रतिदिन होने वाले नित्य नियम सुबह 9:00 बजे वरुण देवयज्ञ 10:00 बजे आरती 10:30 बजे प्रसाद वितरण,
8:00 आरती
8:30 बजे प्रसाद वितरण प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 🕒दोपहर एक से तीन बजे आम भंडारा का आयोजन किया गया है आज के इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में

संस्था के अध्यक्ष जगदीश हरद्ववानी नानकराम
नागदेव ,सेवक वाधवानी मुरली मलघानी विजय दुसेजा गोविंद दुसेजा इंद्रजीत गंगवानी विजय हरियानी जगदीश जज्ञयाशी प्रीतम दास नागदेव ओर बड़ी संख्या में सदस्यों का विशेष सहयोग रहा