बिलासपुर :- साधु वासवानी केंद्र, बिलासपुर इकाई की प्रमुख सपना कलवानी एवं चित्रा पंजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि
पूज्य दादा जे.पी. वासवानी जी के पावन जन्मदिवस के शुभ अवसर पर, तीन आनंदमयी सेवाएं करने का हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ , जिसमें पहली सेवा थी
. भोजन सेवा वृद्धाश्रम में – वहाँ के बुजुर्गों को प्रेमपूर्वक दाल-चावल, मिक्स सब्ज़ी, चपाती, फ्रायम्स और मीठे में खीर का स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।


. सेवा “घरोंदा” में – मानसिक रूप से असक्षम महिलाओं को भी वही पौष्टिक भोजन कराया गया, साथ ही प्रत्येक को कुर्ती और लेगिंग्स उपहार में दी गईं। केले और बिस्कुट भी दिए
सेवा गौशाला में – जहाँ घायल और असहाय गायें रहती हैं, उन्हें प्रेमपूर्वक केले और चपातियाँ खिलाई गईं।
इन सभी सेवाओं को हमारे परम पूज्य गुरुदेव के चरणों में सादर अर्पित किया गया। धन्यवाद दादा धन्यवाद दीदी
हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी — यह दादा की दिव्य कृपा का प्रत्यक्ष अनुभव था, जिसने हमें यह सेवा करने का अवसर दिया,


संस्था के द्वारा वैसे तो हमेशा सेवा कार्य चलते रहते हैं पर कुछ ऐसे प्रमुख विशेष अवसर आते हैं जब सेवा कार्य दोगुने हो जाते हैं और उसे करने में तन के साथ-साथ मन को भी शांति और सुकून मिलता है और एक अलग ही खुशी की अनुभूति होती है, एक फिल्म का भजन गीत कि एक लाइन है जो हमें याद आ रही है प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते तुम हो कन्हैया नाम मेरा हो रहा है
करने वाला करने वाला दादा है हम तो सिर्फ खाली एक माध्यम है