(आप सभी के आशीर्वाद से होगी पूरी)
नंबर 1) :-
अपने शहर बिलासपुर में हमारे ईष्ट्र देव भगवान भोलेनाथ, हमारी कुलदेवी हिंगलाज माता, हमारे आराध्य देव भगवान श्री झूलेलाल जी का, सुंदर भव्य मंदिर बनवाना
नंबर 2) :-
एक नया छोटा श्री झूलेलाल मंगलधाम के निर्माण के लिए लिए जमीन तलाश करना सुंदर भवन का निर्माण करना निम्न वर्गों के लिए फ्री रहेगा मध्यम वर्ग के लिए मात्र ₹ 11000/= में
नंबर 3) :-
65 साल के अधिक उम्र के वृद्ध जनों को धार्मिक यात्रा बनारस, अयोध्या, वृन्दावन इत्यादि कराना।
( श्रवण कुमार योजना के तहत)
नंबर 4) :-
सिंधी समाज के जरूरतमंद परिवार, महिला को प्रतिमाह ₹1000/= की सहयोग राशि दी जाएगी
(धनलक्ष्मी सहयोग योजना के तहत)
नंबर 5) :-
75 साल के अधिक उम्र वाले वृद्ध जनों का सम्मान किया जाएगा
( हमारे बड़े बुजुर्ग जिनका स्वर्गवास हो चुका है जिन्होंने सेंट्रल पंचायत में अध्यक्ष पद में रहते हुए अपने समाज के लिए सेवा दी अपनी कुर्बानी दी उनकी की स्मृति में)
नंबर 6) :-
“सिंधी समाज के गरीब वर्ग की बेटी की शादी में श्री झूलेलाल मंगलधाम तिफरा बिलासपुर निशुल्क दिया जाएगी पूरे सामान सहित,
नंबर 7) :-
सिंधी समाज के *गरीब वर्ग की बेटी की शादी में उपहार *भी भेट किए जाएंगे
नंबर 8) :-
सिंधी समाज के जरूरतमंद परिवारों को प्रत्येक महा सुखा राशन का वितरण किया जाएगा
(माँ👩अन्नपूर्णा योजना के तहत)
नंबर 9) :-
प्रत्येक वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें नर्सरी से लेकर कॉलेज के फाइनल तक क्लास मे बच्चे जो आएंगे उनका पुरस्कार सम्मान किया जाएगा
नंबर 10) :-
सिंधी समाज के किसी भी परिवार में गमी होती है तो श्री झूलेलाल मंगल धाम व सामान निशुल्क दिया जाएगा
नंबर 11) :-
जो छोटी पंचायत हैं उनको सांस्कृतिक सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम करने के लिए प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए सहयोग राशि दी जाएगी
नंबर 12) :-
पूज्य सिंधी पंचायतों के अंतर्गत आने वाले सभी शमशान ग्रह का जीणो उद्वार करवाना व सुंदर निर्माण करवाना शासन के सहयोग से
नंबर 13) :-
सिंधी समाज के जरूरतमंद परिवारों को शासन की योजनाओं का संपूर्ण लाभ मिले इसके लिए कार्य किया जाएगा
नंबर 14) :-
धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रति वर्ष बढ़े धूमधाम से करना
नंबर 15) :-
सभी पूज्य सिंधी वार्ड पंचायतों की महिला विंग व युवा विंग को मजबूत और सख्त बनाना उनको कार्यक्रम करने के लिए प्रत्येक वर्ष ₹ 51000/= की सहयोग राशि दी जाएगी
नंबर 16) :-
झूलेलाल जी की जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव, चालिहा महोत्सव के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन करना
नंबर 17) :-
नवरात्रि के अवसर पर सिंधी समाज की महिलाओं के लिए युवतियों के लिए सिंधी सेज एवं सिंधु संगम डांडिया पांच दिवसीय का आयोजन करना निशुल्क सभी वर्गों के लिए
नंबर 18) :-
सिंधी समाज मेंजरूरतमंद वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए सहयोग करना
नंबर 19) :–
सिंधी समाज के सभी परिवारों के लिए बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें लव जिहाद एवं अन्य समाज में जो कुरीतियां हैं उसे कैसे बचा जाए और कैसे उसे दूर किया जाए वह कोई भी पंचायत के सदस्य इन कुर्तियां में न फंसे इसके लिए उनको जागृत किया जाएगा वह मोटिवेशन किया जाएगा,
नंबर 20) :-
तीज त्योहार को मिलकर एक साथ श्री झूलेलाल मंगल भवन तिफरा बिलासपुर में मनाया जाएगा
अन्य कोई भी और समस्या होगी उसका भी निदान किया जाएगा
यहा कोई भी सुझाव होगा समाज हित में पंचायत के हित में उसे भी अमल किया जाएगा विजय की गारंटी में शामिल किया जाएगा
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर के चुनाव में सेवक को चूने ,अध्यक्ष को ❌नहींं
फैसला आपके हाथ हम सदा हैं आपके साथ,
एक अवसर एक मौका, हमें दीजिए अपना आशीर्वाद दीजिए ताकि हम यह विजय दुसेजा की गारंटी को लागू कर सके और पूरा कर सके आपके सहयोग से आपके मार्गदर्शन से और आपके नेतृत्व तत्व में ही विजय की गारंटी पूरी होगी
(जय झुलेलाल)
आपका सेवक
-विजय दुसेजा