रायपुर :- जैसा की नवरात्रि का पर्व आरंभ हो चुका है और देश भर में माता के जगराते रास गरबा और डांडिया आरंभ हो चुके हैं इसी कड़ी में रायपुर जिले के छोटे से गांव मांढर में स्थित जय संतोषी मां एवं मां वैभव लक्ष्मी धाम में नवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही भक्ति भाव से मनाया जा रहा है माता रानी की कृपा से इन नौ दिनों में देश के अलग-अलग शहरों के कलाकारों के द्वारा शानदार भक्ति मय संगीत मय कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे रहे हैं जिसमें 22 सितंबर को अशोक चावला हर्षा नायक 23 सितंबर को प्रीति धनगर 24 सितंबर को राकेश गोपलानी


25 सितंबर को हिमांशु साहू अनीता मंडल 26 सितंबर को दिव्यांश बालाजी 28 सितंबर को झूलेलाल चलिहो ग्रुप राजीम 29 सितंबर को मुंबई कि मशहूर गायिका सिंगर भजन सम्राट पदम श्री से सम्मानित अनुराधा पौडवाल एवं जबलपुर से बाली ठाकरे रिजा खान के द्वारा शानदार भक्ति मय कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी कार्यक्रम रात 9:00 बजे आरंभ होगा रात्रि भर चलता रहेगा इस अवसर पर एक से बढ़कर एक सुंदर झांकियों की भी प्रस्तुति दी जाएगी रात भर माता का अटूट भंडारा चलता रहेगा भक्तों के लिए,



सभी भक्तों से निवेदन है की बड़ी संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम का लाभ उठाएं एवं माता के रूहानी दर्शन कर के अपने जीवन को सफल बनाए
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में जय माता संतोषी
जय मां वैभव लक्ष्मी धाम मांढर के सभी सेवादारी लगे हुए हैं
यह जानकारी प्रेम बिरनानी जी व मोहन आहूजा जी के द्वारा दी गई