[शुभम विहार बिलासपुर ], [1.10.2025] – संगठन द्वारा आज बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भारत माता और दुर्गा माता की पूजा वंदना से हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य और अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों डाक्टर अजय पण्डया जी ने कार्यक्रम से प्रभावित होकर सभी कार्यक्रमो में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को मंजूरी दी।श्री रमेश चन्द्र श्रीवास्तव जी ने अंकुश सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोशिएशन को उगता हुआ सूरज बताया,श्री राजेश सिंह ठाकुर जी ने समाज के बेहतरी के लिए एकजुटता एवं सामंजस्य बनाकर चलने की बात कही।श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेई जी ने सभी को भारत माता की संतान बताया तथा सभी समाज मिलजुलकर आगे बढ़े, डाक्टर कार्मेन्द्र श्रीवास्तव जी ने सभी को स्वास्थ्य सुधार हेतु जागरूक किया तथा हेल्थ कैंप लगाकर कालोनी की सेवा करने की बात कही। सभी वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन के कार्यों की सराहना की और आगे समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अंकुश के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलानंद पाण्डेय जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय सिंहजी, राष्ट्रीय महासचिव संजीव बाजपेयी जी, नेशनल चेयरपर्सन श्रीमती संजना मिश्रा, राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती कौशल्या साहू, राष्ट्रीय संगठक राजेश शुक्ला जी, राष्ट्रीय योजना मंत्री श्री मनोज शर्मा जी, राष्ट्रीय संगठक श्री सुनील बाजपेयी जी,राष्ट्रीय सचिव रंजन सिंह जी, राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती संगीता शर्मा जी, राष्ट्रीय संयोजक श्री ललित अग्रवाल जी,राष्ट्रीय संयोजक श्री हरि भाई पटेल जी ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी जी, महिला शाखा की जिलाध्यक्ष श्रीमती स्मिता नामदेव, जिला संयोजक नरेंद्र यादव जी, संयोजक सोमू पाठक जी, जिला संयोजक भूपेंद्र यादव जी, जिला संयोजक सालिक राम जी, कार्यक्रम के सूत्रधार विश्वकर्मा जी एवं वरिष्ठ जन श्री सत्यनारायण पाण्डेय, श्री नरेन्द्र गोपाल, श्री तोप सिंह तोमर, श्री आर पी मिश्रा, श्री एम एल बरसैंया जी,श्री प्रमोद अवस्थी जी,श्री राम लखन शर्मा जी,एलिस कोशले , भास्कर द्विवेदी, शिवांश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषणों और सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। संजीव बाजपेयी जी ने अपनी गायन कला से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।बड़ी संख्या में सदस्य एवं आम नागरिक इस आयोजन में उपस्थित रहे और संगठन के कार्यों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती संगीता शर्मा जी द्वारा किया गया।