बिलासपुर विधानसभा के माननीय विधायक व पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल जी , केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष दाऊ राजेश अग्रवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सीता अग्रवाल, केंद्रीय सहसचिव दाऊ संतोष अग्रवाल, बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष दाऊ शंकर लाल अग्रवाल, सचिव दाऊ अजय प्रकाश अग्रवाल, नगर निगम बिलासपुर के जोन अध्यक्ष रंगा नादम, वार्ड पार्षद श्रीमती कृष्णा रजक एवं अग्रवाल समाज के सभी स्वजनों की उपस्थिति में मनाया गया। माननीय अमर अग्रवाल के उद्बोधन में समाज के उन्नति एवं समाज को संगठित रहने तथा समाज को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी गई, साथ ही विधायक मद से निर्मित शेड का लोकार्पण किया गया।केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल के द्वारा शरद पूर्णिमा का महत्व बताया गया एवं समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी गई। माननीय विधायक जी के द्वारा उच्च शिक्षा हेतु प्रतिभावान छात्र को सम्मानित किया गया।सुजीत साहू एवं उनकी टीम द्वारा साथ ही संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर का वितरण भी किया गया। बिलासपुर इकाई में वर्ष 2025- 2027 के लिए निर्वाचन हुआ इसमें अध्यक्ष पद हेतु दाऊ शंकर लाल अग्रवाल एवं सचिव पद हेतु दाऊ अजय प्रकाश अग्रवाल को पुनः मनोनीत किया गया।यह जानकारी अध्यक्ष/सचिव छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज बिलासपुर इकाई द्वारा दी गई।