, विदेश :- कल्पना कीजिए, आपकी इलेक्ट्रिक कार हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही हो और बिना रुके उसकी बैटरी अपने आप चार्ज होती जाए, सुनने में फिल्मी लगता है, लेकिन अब यह हकीकत बन चुका है। फ्रांस ने दुनिया का पहला ऐसा मोटरवे शुरू किया है, जो चलते हुए वाहनों को वायरलेस तरीके से चार्ज करता है। इस तकनीक को डायनामिक वायरलेस चार्जिंग सिस्टम कहा जाता है। अब कार या ट्रक को चार्जिंग स्टेशन पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह प्रयोग पेरिस से करीब 40 किलोमीटर दूर A10 मोटरवे पर शुरू हुआ है। इसे VINCI Autoroutes, Electreon, VINCI onstruction, Gustave Eiffel University और Hutchinson जैसी कंपनियों ने मिलकर बनाया है। इस प्रोजेक्ट का नाम है “Charge As You Drive”, यानी चलते-चलते चार्जिंग। यह पहल न सिर्फ तकनीकी क्रांति है, बल्कि सस्टेनेबल मोबिलिटी (सतत परिवहन) की दिशा में एक बड़ा कदम भी मानी जा रही है, जहां सड़कें खुद ऊर्जा का स्रोत बन जाएंगी।