( भगवान कृष्ण ओर भक्त की भक्ति भरी कथा है)
बिलासपुर।
भक्ति, श्रद्धा और भावनाओं से सराबोर करने वाली प्रसिद्ध आध्यात्मिक कथावाचक जया किशोरी पहली बार बिलासपुर में श्रद्धालुओं को ‘नानी बाई का मायरा’ की अमृतमयी कथा सुनाएंगी। यह भव्य धार्मिक आयोजन 9 से 11 जनवरी तक मिनोचा कॉलोनी गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पत्रवार्ता में बताया कि प्रतिदिन कथा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी। अनुमान है कि रोजाना 8 हजार से अधिक श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचेंगे।
4 एकड़ में बन रहा भव्य पंडाल, 4 गेट से होगा प्रवेश
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब 4 एकड़ क्षेत्र में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर 4 प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं।
गेट नंबर-1 से 3 सामान्य श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रहेंगे
गेट नंबर-4 विशेष व्यक्तियों (वीआईपी) के लिए रहेगा
पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है, जिसमें सड़क किनारे एवं खाली स्थानों का उपयोग किया जाएगा।
प्रवेश निशुल्क, ई-रिक्शा सुविधा भी उपलब्ध
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि कथा स्थल पर प्रवेश पूर्णतः निशुल्क रहेगा। किसी प्रकार का पास सिस्टम नहीं होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल से पंडाल तक निशुल्क ई-रिक्शा सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कथा का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा
प्रथम बार ऐसा भव्य आयोजन बिलासपुर किया जा रहा है जया किशोरी जी का भक्तों में बड़ा उत्साह है, और पहली बार ऐसी कथा सुनने को मिलेगी इसपर आयोजन को सफल बनाने में प्रेम सेवा समिति के सभी सदस्य जन लगे हुए हैं, मीडिया कवरेज के लिए अभी अलग से व्यवस्था की गई है ताकि पत्रकार भाइयों को कोई परेशानी ना हो और इस प्रोग्राम को अच्छी तरह कवर कर सके और जन जन तक पहुंचा सके,