बिलासपुर: बांग्लादेश में हो रहे बर्बर हमलों और हत्याओं के विरोध में आज बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड पर हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बांग्लादेशी का पुतला दहन किया।
इस विरोध प्रदर्शन को अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने अपना पूर्ण समर्थन दिया।


प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय हिंदू परिषद प्रदेश महामंत्री उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने केंद्र सरकार से पुरजोर मांग की कि बांग्लादेश को भेजी जाने वाली किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद पर तत्काल रोक लगाई जाए। संगठन का कहना है कि जब तक पड़ोसी देश में हिंदुओं का दमन बंद नहीं होता, तब तक भारत को किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं देना चाहिए।
राम सिंह ने चेतावनी दी कि यदि हिंदुओं पर अत्याचार नहीं थमा, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस विरोध कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री उत्कर्ष सिंह गरेवाल, प्रदेश सचिव सूरज वाधवानी, और बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष सुमित यादव उपस्थित रहे। उनके साथ ओम उपाध्याय, आदित्य पाण्डे, और अंकित राजपोल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सैकड़ो की तादाद में पहुंचे हिंदू