छत्तीसगढ के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री
माननीय विष्णुदेव साय जी से जनदर्शन में
संगठन के पत्रकार साथियों के साथ मिलकर सौजन्य भेंट कर साप्ताहिक समाचार पत्रों की पुरानी मांग 26 जनवरी,15 अगस्त, राज्योत्सव सहित अन्य विशेष अवसरों पर एक एक पृष्ठ प्रदर्शन विज्ञापन अलग अलग से देने बाबत ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई हेतु निवेदन किया तथा उन्हें बताया कि अनेकों बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई सार्थक पहल नहीं हुई है
माननीय विष्णुदेव जी ने सभी ज्ञापनों को देखने के बाद तत्काल कार्रवाई का आश्वासन हमें दिया
विदित हो कि हमारी इस मांग के संदर्भ में केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय तोखन साहू जी, लोकप्रिय सांसद माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी,बिलासपुर के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री अमर अग्रवाल जी, बेलतरा के लोकप्रिय युवा विधायक माननीय श्री सुशांत शुक्ला जी ने भी अनुशंसा कर माननीय विष्णुदेव जी को पत्र भेजा है
आशा है शासन प्रशासन स्तर पर तत्काल इस पर कार्रवाई की हम सभी अपेक्षा करते हैं
सबका सांथ,सबका विकास
आपका ही राजकुमार कलवानी