* ~* समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने अपने पथ प्रदर्शक डॉ अमित मिश्रा के सानिध्य में स्थानीय तिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं के साथ उत्साह पूर्वक मकर संक्रांति उत्सव मनाया इस अवसर पर डॉ अमित मिश्रा जी ने शालेय छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए स्वयं के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से उन्हें आकर्षक दरिया व खेलकूद सामग्री यथा छात्रों को कैरम बोर्ड , छात्राओं को बैडमिंटन सेट और छोटे नौनिहाल को तिल गुड़ मिष्ठान भेंट करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग की संभावना व्यक्त की ,,,,,,, इस गरिमामय आयोजन के लिए संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी ने कार्यक्रम संचालिका शशि भारती, शिक्षिका सरिता शर्मा , अर्चना मुजुमदार प्राचार्य राकेश पांडे व संस्था के सहयोगियों विकास घई , मनोज सरवानी , संयोजक गण माधव मुजुमदार, रेखा आहुजा , ऑक्सिजन मेन राजेश खरे तथा डॉ अमित मिश्रा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हमारी संस्था विगत दस वर्षों से सामाजिक कार्यों विशेषतः शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है और शहर हो या ग्राम हो अथवा दूरस्थ वनांचल क्षेत्र हर जगह जाकर उत्कृष्ट विद्यार्थियों का उपयुक्त सम्मान करते हुए यथा संभव ड्रेस , जूते मौजे, स्वेटर , शैक्षणिक सामग्री , खेलकूद सामग्री व मेधावी विद्यार्थियों का उपयुक्त मंच से सम्मान और सामान्य ज्ञान के साथ साथ उत्कृष्ट विद्या अध्ययन के लिए स्मार्ट टीवी तथा कंप्यूटर सेट प्रदत्त करती रहती है।