बिलासपुर :- साधु वासवानी सेंटर, बिलासपुर
आज, पूज्य साधु वासवानी जी के 60वें महायज्ञ दिवस(पुण्यतिथि )के शुभ अवसर पर, एक भावपूर्ण सत्संग का आयोजिन किया गया, रामा वैली स्थित निवास में
कार्यक्रम की शुरुआत, दादा साधु वासवानी दादा जेपी वासवानी गुरु नानक देव जी के फोटो पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रजवलित करके की गई, इस अवसर पर
सुखमनी साहिब का पाठ साहब आरंभ किया गया
जिसके पश्चात, नूरी ग्रंथ तथा अंजलि संग्रह का पावन भोग साहिब लगाया गया।
सपना कलवानी चित्रा पंजवानी के द्वारा, अपनी मधुर वाणी से दादा के भजन व गीत गाए, गए
वातावरण में मधुर भजनों — जैसे “ढोलन जा वेठा ढोल वजायू…” — की भक्ति-रस से महक भर गई।


भजनों के पश्चात संगत ने श्रद्धा के साथ दीदी कृष्णा जी के प्रेरणादायी उपदेश को सुना तथा पूज्य दादा जी का पावन उपदेश टेलीविजन द्वारा दर्शनार्थ प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात अर्दास एवं आरती सम्पन्न हुई,
डॉ रमेश कलवानी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि दादा साधु वासवानी का अवतरण दिवस के उपलक्ष में विगत चार दिनों से लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बिलासपुर शहर में विद्या आश्रम, वह अन्य आश्रमों में जाकर उनकी सेवा की गई जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया राम वाली स्थिति काम करने वाले स्टाफ का सम्मान किया गया वह आज सत्संग कीर्तन व सुखमणि पाठ साहब का आयोजन किया गया,


सिमी भक्तानी के द्वारा दादा साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर के द्वारा गुरुकुल की शिक्षा आरंभ की गई है प्रत्येक रविवार को सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक स्थान सपना कलवानी के निवास में रामा वैली में यहां पर बच्चों को गुरुकुल की शिक्षा दी जाती है वह मोटिवेशन किया जाता है साथ में बच्चों को नाश्ता व अन्य खाद्य सामग्री भी दी जाती है, उन्होंने सभी से निवेदन किया, कि अपने बच्चों को इस इस गुरुकुल में जरूर भेजें, चित्रा पंजवानी ने कहा कि दादा का जो संदेश है खुद जियो और दूसरों को भी जीने दो सबसे प्रेम करो यही है प्रेम का रास्ता यही है जीवन का रास्ता
अंत में हाथ प्रसादी संगत को विनम्रतापूर्वक भेंट की गई। उपस्थित सभी जन आध्यात्मिक आनंद से अभिभूत, धन्य और अनुप्राणित अनुभव कर रहे थे।
सहयोग किया
सिम्मी,प्राची, ममता,शीतल,गीता प्रेमनी ,चित्रा पंजवानी सरिता ,दीपा, पुष्पा ,कविता,रश्मि ,
थैंक यू दादा।
थैंक यू दीदी।