बिलासपुर :- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री हरीश केडिया जी एवं विशेष अतिथि कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र गांधी जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के वंदना से प्रारंभ किया गया, मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ने अपना उद्बोधन दिया, जिसमें उन्होंने आज के समय में पर्यटन उद्योग में व्यवसाय एवं रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया और अपने देश-विदेश के पर्यटन के अनुभव को साझा किया।



कार्यक्रम का संचालन गार्गी फाउंडेशन बिलासपुर के निदेशक श्रीमती बिंदु सिंह द्वारा किया गया, कार्यक्रम में 32 उद्यमियों ने पंजीयन कराया, आज के प्रथम दिवस के कार्यक्रम में एन आई एम एसएमई के प्रतिनिधि कृतेश हिरवानी द्वारा विभिन्न प्रकार के पर्यटन की संभावनाओं और इको टूरिज्म के इमर्जिंग ट्रेंड और अफेक्टिंग फैक्टर के बारे में प्रशिक्षण दिया गया एवं उद्यमियों का उद्यम पंजीयन भी किया गया ।
यह कार्यक्रम कुल तीन दिवस का आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आगामी दिवस में उद्योग विभाग द्वारा पर्यटन उद्योग हेतु छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग नीति 2024-30 के बारे में बताया जाएगा एवं अंतिम दिवस में कोरबा के कोरबियन एडवेंचर क्लब द्वारा अपने अनुभव साझा कर वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण प्रश्चात प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा ।


इसी तरह का एक और प्रशिक्षण बिलासपुर जिले में सीपत चौक में रीति रिवाज होटल में 30-31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी , जिसमें पर्यटन उद्योग से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष जुड़े उद्यमी, महिला स्व सहायता समूह , NGO भाग ले सकते हैं l अधिक जानकारी के लिए 75661 9551 पर संपर्क कर सकते हैं।