बिलासपुर।
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में बिलासपुर शहर कांग्रेस के अंतर्गत राहुल वाधवानी को मंडल कांग्रेस–06 का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। वाधवानी लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं, जिसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के पश्चात राहुल वाधवानी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव जी एवं जिला कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेसजनों, युवा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।