बिलासपुर :- श्रद्धा और उत्साह के साथ सिंधी युवक समिति द्वारा संचालित सिंधु विद्या मंदिर स्कूल में भव्य आयोजन किया गया
कार्यक्रम में माँ सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई
स्कूल के छात्रों व शिक्षिकाओं द्वारा माँ सरस्वती जी की वंदना गीत गया गया
कार्यक्रम में अतिथि रूप में आये सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी. समिति के महामंत्री अमित संतवानी, द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई
कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्राचार्या श्रीमती जया पृथयानी द्वारा किया गया
कार्यक्रम का संयोजन स्कूल के वर्तमान अध्यक्ष श्री कैलाश श्यामनानी द्वारा किया गया

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक वा आध्यात्मिक प्रस्तुतियाँ दी गईं
जिसमें नन्हे नन्हे बच्चे अलग अलग वेशभूषाओं में तैयार होकर आए थे
आज के दिन पर प्रकाश डालते हुवे स्कूलों की प्राचार्या द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई
प्रकृति में होने वाले बदलाव पर भी वैज्ञानिक रूप से अपने विचार रखें गए
आज के दिन देश और दुनिया में ज्ञान की देवी माँ सरस्वती देवी की पूजा आराधना के दिन के रूप में मनाया जाता है
सिंधी युवक समिति द्वारा संचालित इस स्कूल में वर्तमान में 8वीं तक की कक्षाएं संचालित हैं, आगामी सत्र में उच्च शिक्षा के लिए भी प्रयास किए जायेंगे !
कार्यक्रम में सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी के अलावा, सलाहकार मोहन मदवानी, समिति के महामंत्री अमित संतवानी, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी संजय मतलानी, सिंधु विद्या मंदिर स्कूल समिति के अध्यक्ष कैलाश श्यामनानी, राहुल जग्यासी, गिरीश जेठानी,हीरानंद मेघवानी, आशीष जांगड़े, मनोज सरवानी, दीपक सिदारा, सचिन चेतानी, मनोहर जैसवानी इत्यादि उपस्थित रहे !
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद सचिव संजय मतलानी द्वारा दिया गया !