बिलासपुर स्व.श्रीमती शोभा टाह की 19 वीं पुण्यतिथि में अनिल टाह जी द्वारा “निशुल्क स्वास्थ्य “शिविर” 25 जनवरी 2026 रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.शा, चिंगराजपारा, में हजारों लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।


इस कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल जी, कलेक्टर संजय अग्रवाल जी, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी के साथ सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज जी, संरक्षक मनोहर खट्वानी जी, सलाहकार मोहन मदवानी जी, सिंधु विद्या मंदिर के अध्यक्ष कैलाश श्यामनानी जी विशेष रूप से उपस्थित थे।