बिलासपुर।
थाना सरकंडा क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चंदू केवट के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 87 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 46 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहचान का लाभ उठाकर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर 25 जनवरी 2026 की शाम अपने साथ ले गया और उसके साथ अपराध किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना सरकंडा में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों से संबंधित अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।