बिलासपुर ;- नीना असीम सत्य साईं हेल्प वे मूक बधिर बालिका आवासीय विद्यालय में आजादी का पर्व गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया ध्वजारोहण के पश्चात् उपस्थित छात्र छात्राओं शालेय स्टॉफ व आगंतुक आमंत्रित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए बिलासपुर आर्किटेक्ट एसोसियेशन की अध्यक्षा ने नीना असीम जी ने कहा कि निर्माण भवन का अथवा जीवन का इसमें नैसर्गिकता का आविर्भाव आवश्यक है आधुनिकता की दौड़ में हम अपनी प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों से दूर हुए जा रहे हैं इसलिए बिलासपुर आर्किटेक्ट एसोसियेशन निरंतर प्रयास रत है अपने सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से भिन्न भिन्न स्थानों, विद्यालयों , समुदायों में जाना उन्हें समझना और स्वयं में ढालना यह हमारी अनवरत चलने वाली प्रक्रिया का हिस्सा है,,,, कार्यक्रम संयोजक युवा आर्किटेक्ट विवेक यादव ने सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संस्था के सहयोग सानिध्य में हमारी एसोसिएशन विगत वर्षों से अलग अलग विद्यालयो में जाकर वहां के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के टिप्स और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवा जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करती हैं,,,,,, सत्य साईं हेल्प वे विद्यालय की संचालिका ममता मिश्रा जी ने इस प्रशंसनीय आयोजन के लिए आर्किटेक्ट श्रवण अजगले , विपुल देशपांडे , सुमित अग्रवाल , विवेक यादव व जय जेठमलानी तथा शालेय शिक्षिका दीपिका मिश्रा , शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सराफ , सचिव अनुपम मिश्रा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।