बिलासपुर :- दिनांक 30 जनवरी दिन शुक्रवार को बिलासपुर मर्चेंट ऐसोसिएशन व्यापार विहार के आगामी दो वर्षों के नये कार्यकाल की आमसभा की पहली बैठक में मनोनीत अध्यक्ष महोदय श्री नानकराम खटूजा जी ने अपनी नयी कार्यकारणी की घोषणा करते हुए ऐसोसिएशन के सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सभी सम्माननीय सदस्यों का अभिवादन के साथ परिचय करवाते हुए सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सम्माननीय सदस्यों से व्यापार विहार के विकास के लिए हमेशा उनसे सहयोग की अपील करते


हुए माननीय अध्यक्ष महोदय ने आमसभा में उद्बोधन करते हुए विश्वास दिलाया कि वे व्यापार विहार के हर समस्या के समाधान के लिए स्वयं हमेशा तत्पर रहेंगे एवं व्यापारियों को अपने उद्बोधन में विश्वास एवं भरोसा दिया कि मैं स्वयं व्यापारियों के हर सुख दुःख में सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा
सचिव – राजू धामेचा मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार बिलासपुर