,,,,,,, आराध्या जी शहर से सटे ग्राम *घुरु* के सरस्वती शिशु मंदिर में आजादी का पर्व गणतंत्र दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर भारत मां के जयकारों के बीच ध्वजारोहण करते हुए मुख्य अतिथि आराध्या जेठमलानी ने आमंत्रित गणमान्य जन , आचार्य भाई बहन व छात्र छात्राओं को अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान के बदलते आधुनिक शैक्षणिक परिवेश में जहां सर्वोच्च प्राप्तांक ही सफलता का मापदंड है ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा के ये पावन मंदिर सनातनी संस्कारों की सौंधी सुगंध से परिपूर्ण हो समाज में समानता , संस्कार व वैश्विक कल्याण के लिए समर्पित हो कार्य करते हैं,,,, ध्वजारोहण पश्चात् शालेय छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर देश भक्ति के गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इसी तारतम्य में संस्था की ओर से उपस्थित नौनिहालों में स्लेट पेंसिल व मिष्ठान्न आदि का वितरण कर शिक्षा के अलावा कला व खेलकूद मे विशिष्ट योग्यता वाले विद्यार्थियों का करतल ध्वनि के मध्य सम्मान किया गया ,,,,, इस गरिमामय कार्यक्रम आयोजन के सूत्रधार सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य महेंद्र सूर्यवंशी जी संस्था सेवा एक नई पहल के समाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी , माधव मुजुमदार , रेखा आहुजा , ऑक्सिजन मेन राजेश खरे , शाला समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी , सदस्य रमेश यादव, गोपी बर्मन , परदेशी लास्कर के प्रति आभार व्यक्त किया।