( सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 12:00 तक रामधुनी चल रही है, भक्ति की गंगा में भक्तों के द्वारा डुबकी लगाई जा रही है)
कटनी मध्यप्रदेश:- श्री श्री 1008 सद्गुरु बाबा थावरदास साहेब जी के 155वें वर्षी महोत्सव के पावन अवसर पर शांति नगर, कटनी स्थित दरबार साहब में 11 से 13 फरवरी तक तीन दिवसीय भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो रहा है। धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के इस महापर्व में नगरवासियों के साथ-साथ विभिन्न शहरों और प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुँचा दिया।

11 फरवरी की सुबह 8:00 बजे ध्वज वंदन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रातः 9:00 बजे शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की मंगलध्वनि के बीच दरबार साहब से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः 11:00 बजे दरबार साहब पहुंचकर संपन्न हुई।
मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा, आरती एवं रंगोली सजाकर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे जल छिड़काव करते भक्त जन, चल रहे थे, उनके पीछे बैनर लिए श्रद्धालु, ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिला सेवादारियां और आकर्षक बैंड दल श्रद्धा का वातावरण निर्मित कर रहे थे।

शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा, श्रीराम-लक्ष्मण, हनुमान जी, साईं बाबा सहित अनेक दिव्य झांकियां सजाई गईं। विशेष आकर्षण के रूप में दादी साहिबा जी सुसज्जित वाहन में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को रूहानी दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान कर रही थीं। गुरु नानक देव जी एवं गुरु ग्रंथ साहब की सुसज्जित पालकी भी निकाली गई, जहां भक्तों ने माथा टेककर पुष्प अर्पित किए।
छतों और घरों से लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। नगर के चारों ओर भ्रमण करती यह शोभायात्रा भक्तिभाव का अनुपम दृश्य प्रस्तुत कर रही थी।

दोपहर 2:00 बजे गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ, जिसका शुभारंभ रायपुर से पधारे छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष भाई मनोहर लाल जी द्वारा किया गया। साथ ही जपजी साहब एवं सुखमणि साहब का पाठ भी आरंभ हुआ।
प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक निरंतर श्रीराम धूनी का जाप चल रहा है, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे बारी-बारी से भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण को और भी पवित्र बना रहे है।
संध्या 6:00 बजे पूज्य दादी साहिबा जी द्वारा, गुरु नानक देव जी का जाप आरंभ किया, संध्या 7:00 बजे दादी साहीबा जी के द्वारा
आनंद मेले का शुभारंभ किया गया। दरबार साहब की महिला समिति द्वारा आयोजित इस मेले में विविध व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनका बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
संध्या 8 :00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
जिसमें जबलपुर से आए कलाकार शयाम और ऋषि ने राधा और कृष्ण भगवान भोलेनाथ और पार्वती के रूप में भक्ति भरे भजनों पर सुंदर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी

भक्ति गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक नाटकों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के
आखिर में आरती की गई अरदास की गई पल्लोव पाया गया प्रसाद वितरण किया गया
इस अवसर पर नारायण साईं जी ने सभी भक्तों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आयोजन के प्रथम दिवस दोपहर एवं रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस समूचे आयोजन की सफलता में सतगुरु बाबा थावरदास साहेब सेवा समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता का यह अद्भुत संगम कटनी नगर के लिए अविस्मरणीय बन गया है
यह आयोजन 11 से 13 फरवरी दरबार साहब शांति नगर कटनी में आयोजित किया गया है इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए विशेष रूप से हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा कटनी पहुंचे और पूरे आयोजन को कवर किया