संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने युवाओं से किया संवाद
आईटीआई प्रबंधन को पुराने ट्रेड बंद कर नई तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण कोर्स शुरू करने के दिए निर्देश
पहले दिन 200 से अधिक युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
*रोजगार मूलक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने निजी कंपनियों के साथ किया जाएगा समझौता
राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मॉडल आईटीआई कोनी में 12 एवं 13 फरवरी को दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में 26 निजी कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने मेले में युवाओं से संवाद किया और नियोक्ता कंपनियों से चर्चा की। इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप कुछ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। अधिकारियों ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित पंडित श्रवण दुबे समुद्रशास्त्री वरिष्ठ पत्रकार अमर स्तंभ आर जे रमझाझर छत्तीसगढ़ मीडिया हाउस,सामाजिक संस्था के सदस्य पदाधिकारी एवं पत्रकारों ने सरकार के इस अच्छे पल का स्वागत किया जिससे 11 सूत्री कार्यक्रम के 16 बिंदुओं के आधार पर जनकल्याण पुनर्वास केंद्र के माध्यम से आगे भी ऐसी सेवा मिलती रहेगी