// ब्रह्माकुमारी बिलासपुर उसलापुर////०
बिलासपुर :- महाशिवरात्रि पर्व पर हम शिवालयों में अक-धतूरा, भांग, आदि अर्पित करते हैं। इसके पीछे आध्यात्मिक रहस्य यह है कि जीवन में जो कांटों के समान बुराइयां हैं, गलत आदतें हैं, गलत संस्कार हैं, कांटों के समान बोल, गलत बोल- सोच को आज के दिन शिव पर अर्पण कर मुक्त हो जाएं। हम दुनिया में देखते हैं कि दान की गई वस्तु वापस नहीं ली जाती है, इसी तरह परमात्मा पर आज के दिन अपने जीवन की कोई एक बुराई जो हमें आगे बढऩे से रोक रही है, सफलता में बाधक है उसे शिव को सौंपकर मुक्त हो जाएं। अपने जीवन की समस्याएं, बोझ उन्हें सौंप दें। फिर आपकी जिम्मेदारी परमात्मा की हो जाएगी। एक बच्चे का हाथ जब उसके पिता पकड़कर चलते हैं तो वह निश्चिंत रहता है, इसी तरह हम भी यदि खुद को परमात्मा को सौंपकर जीवन में चते हैं तो सदा निश्चिंत रहते हैं। परमपिता शिव इस धरा पर अवतरित होकर हम सभी विश्व की मनुष्य आत्माओं को सहज राजयोग की शिक्षा दे रहें हैं। परमात्मा आह्नान करते हैं मेरे बच्चों तुम मुझ पर अपनी बुराइयों अर्पण कर दो। अपने बुरे विचार, भावनाएं, गलत आदतें शिव पर अर्पण करना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है। अपने अंदर के अंधकार को मिटाकर जीवन में ज्ञान की ज्योत जगाएं। धर्म का आचरण ड्रेस पहनने से नहीं बन जाता है। उसे जीवन चरित्र में उतारना होगा। जिसे हम युगों-युगों से पुकार रहे थे, जिसकी तलाश में हमने वर्षों तक जप-तप और यज्ञ किए। आज वही भगवान इस धरा पर पुन: अवतरित हो चुके हैं। अपने पांच खोटे सिक्के अर्थात् काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को प्रभु को अर्पण कर रोज ईश्वर के दर पर एक बार आना अर्थात् भगवान के घर में एक बार जरूर आना। आगे उन्होंने कहा कि ब्रह्मा कुमारी द्वारा 90 वर्षों से परम पिता शिव बाबा का सत्यज्ञान की गंगा बह कर जन जन के आत्मा को पवन बनाने का कार्य कर रहे है। शिव ज्ञानामृत का पान कर आप सभी भी उनसे सुख शांति का वरदान प्राप्त करे।
ब्रह्माकुमारीज उसलापुर द्वारा 90 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती पर मनमोहक शंकर पार्वती जी की झांकी के साथ भव्य टू व्हीलर रेली निकाली गई।


एवं ब्रह्माकुमारीज उसलापुर द्वारा तीन दिन से विशेष हर्ष उल्लास के साथ “शिव जयंती महोत्सव” के रूप में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ओम शांति सरोवर उसलापुर के प्रांगण में “अमरनाथ की गुफा की झांकी और द्वादश ज्योति लिंग दर्शन” लगाई जा रही है जिसमें आप साक्षात अमरनाथ बर्फानी बाबा के दर्शन बर्फ के शिवलिंग के रूप में करने शिव भक्तों का ताता लग रहा है। इस झांकी में अमरनाथ के दर्शन करने के साथ-साथ साक्षात “शंकर पार्वती की चैतन्य झांकी” का भी साक्षात् दर्शन कर सभी अपनी मानो कामनाएं पूर्ण कर रहे है। आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी द्रव महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य भी सभी को समझाया जा रहा है। एवं व्यसनों मुक्त प्रदर्शनी द्वारा जीवन को तनाव मुक्त, व्यसन मुक्त बनाने की प्रेरणा ले रहे है। इस महाशिवरात्रि के पर्व पर भोले बाबा से विशेष सदा सुख, शांति, आनंद से भरपूर, तनाव मुक्त, व्यसन मुक्त जीवन का वरदान प्राप्त करने सभी 17 फरवरी तक झांकी दर्शन कर सकेंगे।
अमरनाथ बर्फानी बाबा की महाआरती में “वन्देमातरम मित्र मंडल” के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष भ्राता महेंद्र जैन जी उनके साथी सदस्य भ्राता पृथ्वी सैगल, यतींद्रनाथ मिश्र, बाल गोविंद अग्रवाल, जगदीश प्रसाद साहू, महेंद्र पटनायक, नवीन दुबे, नरेंद्र यादव, पूर्णिमा पिल्ले जी एवं बी के छाया दीदी संस्था प्रमुख एवं साथी ब्रह्माकुमारी बहने भाई सभी ने मिल कर महाआरती की गई।





ईश्वरीय सेवा में
बी के छाया बहन
ब्रह्माकुमारी
ओम शांति सरोवर
उसलापुर बिलासपुर छ ग़