समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक श्री अमर अग्रवाल*
बिलासपुर, 20 फरवरी 2026/पं. देवकीनंदन दीक्षित ऑडिटोरियम बिलासपुर में दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेला का आयोजन का द्वितीय दिवस जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बिलासपुर के तत्वाधान में किया गया। दो दिवसीय स्वरोजगार मेला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी देना तथा इस संबंध में भागीदारों के साथ चर्चा परिचर्चा कर समाधान करना मुख्य उद्देश्य है।
मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल शामिल हुए। महापौर श्रीमती पूजा विधानीभी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सी.आर. टेकाम के द्वारा प्रथम दिवस को हुए स्वयं के रोजगार स्थापित करने के संबंध में शासन द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की पुनः संक्षिप्त जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगर कोई है तो वह रोजगार की है। चाहे विकसित देश हो अथवा विकासशील देश सभी जगह रोजगार एक बड़ी चुनौती है। विधायक श्री अग्रवाल द्वारा यह भी बताया गया कि देश वर्ष 2014 के पूर्व अर्थव्यवस्था के मामले में 14 वें स्थान पर था और आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है, साथ ही उद्यमियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया गया। इसी कड़ी में चार्टड अकाउंटेंट श्री राज साधवानी द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देते हुए अंकेक्षण, वित्तीय प्रबंधन जीएसटी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की गयी। साथ ही बीएनआई से उपस्थित श्री राजिव अग्रवाल द्वारा मार्केटिंग, ब्रांडिंग एवं पैकेंजिग के बारे में, सुश्री अंकिता तिवारी द्वारा डिजिटल मार्केटिंग के बारे में एवं श्री संदीप सिंह द्वारा इमोशनल इंटेलिजेंस से कैसे अपने उद्योग/व्यापार को बढ़ाया जा सकता है,


की जानकारी देते हुए आये हुए प्रतिभागियों से चर्चा परिचर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
इसके पश्चात श्री चैतन्य मेहर सीईओ आईटीबीआई गुरु घासीदास विश्वविद्यालय कोनी बिलासपुर द्वारा स्टार्टअप के बारे में आये हुए प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की गयी। श्री मनीष त्रिपाठी, रेसमिक शाखा एसबीआई द्वारा बैंक ऋण से संबंधित जानकारी देते हुए कहा गया कि प्रपोजल, पूर्व का आईटीआर एवं सिविल अच्छा हो तो किसी भी हितग्राही को बैंक ऋण लेने में असुविधा नहीं होगी। सीएसआईडीसी रायपुर से आये सुश्री कल्पना प्रबंधक, श्री भूषण किंचक कंसल्टेंट एवं श्री पुनीत इंगोले कंसल्टेंट द्वारा भारत सरकार की प्रमुख योजना पीएमएफएमई के बारे में विस्तृत जानकारी हितग्राहियों को प्रदान की गई। सफल उद्यमी के रूप में मेसर्स रानीसती उद्योग औ.क्षे. तिफरा के इकाई स्वामी श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल के द्वारा अपने उद्बोधन में छोटे एवं कम लागत से उत्पादन प्रारंभ करके बड़े उद्योग तक पहुंचने में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान की जानकारी दी गयी तथा साथ ही इस मुकाम तक पहुंचने में उद्योग विभाग एवं बैंकों को धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए एवं उनके जानकारी प्राप्त करने की उत्सुकता और उत्तर प्रतिउत्तर से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी श्री सी.डी. प्रसाद महाप्रबंधक, श्री संतोष कुमार धुर्वे महाप्रबंधक, सुश्री कचिता दरों, महाप्रबंधक श्री सुनील पाण्डेय, प्रबंधक, श्री सी.एस. बिंझवार प्रबंधक, श्रीमती आरती झलरिया प्रबंधक, श्रीमती रेवती लहरे प्रबंधक, श्री ए.श्रीधर राव प्रबंधक, श्री कृष कुमार कौशिक, निज सहायक, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, कॉलेज के अभ्यर्थी एवं विभागीय योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।