बिलासपुर :- पूज्य सिंधी पंचायत राम वैली आशीर्वाद वैली की बैठक रामा वैली में की गई जिसमें अध्यक्ष दीपक आसवानी ने अपने कार्यकाल पूर्ण होने पर विधिवत आमसभा
का आयोजन किया तथा अपने कार्यकाल पूर्ण होने पर अपना त्यागपत्र संरक्षक जनों को सौपा व संपूर्ण आए आय व्य का ब्योरा दिया और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने संपूर्ण समर्थन दिया पंचायत के कार्यों में सुचारू रूप चलाने के लिए, नये अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारी व संरक्षण गणो को कार्यभार सोपा गया तय समय में कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हुआ
तथा चुनाव हेतु नामांकन प्रतिक्रिया की गई जिसमें किसी भी सदस्य का नामांकन प्राप्त नहीं होने पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सहमिति से नए अध्यक्ष के रूप में श्री प्रकाश चावला जी को सर्व सहमिति से अध्यक्ष बनाया उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर फूलों की हार पहनाकर वह मुंह मीठा करा कर नए अध्यक्ष प्रकाश चावला को बधाइयां और शुभकामनाएं दी उपस्थित संरक्षक जनो ने कहा कि हमारी परंपरा रही है कि नये अध्यक्ष के लिए चुनाव ना हो सर्व सहमति हो जाए और बहुत अच्छी बात है कि यह परंपरा आज भी जारी है और सभी सदस्यों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए अपना जो सहयोग दिया उसके लिए उनका आभार व्यक्त किया जाता है सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया,
नए अध्यक्ष प्रकाश चावला ने कहा
कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जो मुझे सोपी गई है मैं निस्वार्थ भावना से ईमानदारी से सेवा करूंगा कार्य करूंगा आप सभी के मार्गदर्शन व सहयोग से नई कार्यकारिणी का गठन जल्द होगा और पंचायत का नाम और आगे बढ़ाया जाएगा जिस तरह अभी तक लगातार कार्यक्रम होते आए हैं धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक आगे भी इसी तरह सभी के साथ मिलजुलकर महिला विंग युवा विंग एवं वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन से कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे पंचायत को आगे बढ़ाते रहेंगे
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत के पदाधिकारी सदस्य जन आमजन उपस्थित थे