रायपुर :- टी.वी.न्यूज़ में विश्वसनीय चैनल हाॅर्नबेल टी.वी. नेशनल न्यूज चैनल रायपुर स्थित चंद्रा आइकन में नवीन कार्यालय का भव्य शुभारंभ शिरोमणी संत साईं ने फीता काटकर किया। छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर अमर बजाज के अनुसार समाज के शिरोमणि संत साईं श्री लालदास ने पूजा अर्चना कर हाॅर्नबेल टी.वी. के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख अमित संतवानी एवं उनके सदस्यों सहित

उपस्थित समस्त जनों को सफलता एवं उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया। इस शुभारंभ अवसर पर सांसद छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री, विधायक, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी, रायपुर नगर निगम एमआईसी मेंबर अमर गिदवानी, बलराम आहुजा, सुभाष बजाज, अमर चंदनानी, सहित गणमान्य नागरिकों के साथ बिलासपुर सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी, गोविंद बत्रा, सन्नी लाहोरानी, हमर संगवारी प्रमुख विजय दुसेजा सहित अनेकों उपस्थित थे।