(राधा रानी खेले होली कृष्ण के संग)
बिलासपुर:- व्यापार विहार मर्चेंट एसोसिएशन, के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन व्यापार विहार में किया गया इसमें छत्तीसगढ़ की मशहूर महामाया भांग समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया इन्होंने अपने नगाड़े, माढ़र, डोल , अन्य संगीत के वाद्य यंत्रों सेऔर अपनी मंडली के साथ छत्तीसगढ़ लोकगीत व होली के एक से बढ़कर एक गीतों के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया होली के गीत सुनकर लोग झूम उठे एक दूसरे को गुलाल लगाया गले मिले छोटो ने बडो़ का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष नानकराम खटूजा ने होली की सभी व्यापारियों, सदस्यों को हार्दिक बधाइयां व शुभकामनाएं दी

और कहा होली प्यार का प्रेम का संदेश लेकर आती है और होली के एक-एक रंग एक संदेश देते हैं कि सब रंग अलग-अलग है जब मिल जाते हैं तो वह पानी में एक हो जाते हैं इसी तरह हम सब व्यापारी अलग-अलग है अलग-अलग धर्म जाति के हैं लेकिन जब हम सब मिल जाते हैं तो हमारा एक मजबूत संगठन बनता है इसे हम व्यापार विहार एसोसिएशन संगठन कहते हैं तो संगठन में शक्ति है और सबका भला भी है सभी को , एक दूसरे की गलतियों को माफ करके आगे बढ़ना चाहिए व्यापार को और अपने शहर को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए और आज बड़े खुशी की बात है सभी व्यापारी जन मिलकर इस होली में शामिल हुए हैं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे हैं और कार्यक्रम सफल बनाने में भी इनका बहुत बड़ा योगदान है इसी अवसर पर संस्था के सचीव राजू धामेचा ने भी होली की सभी व्यापारियों को बधाइयां दी और जानकारी के देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह संस्था के द्वारा आयोजित किया गया है और छत्तीसगढ़ की मशहूर फांग समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगीत संस्कृति वह भजन और गीतों को सुंदर प्रस्तुति दी

साथ में नाश्ते कि भी व्यवस्था की गई थी अलग-अलग व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे जिसमें चाट गुपचुप दोसा पाव भाजी नाश्ते के लिए , आलू गुंडा मिर्ची भजिया आलू के पकोड़े प्याज के पकोड़े व अन्य आइटम भी रखे गए थे आज के इस पूरे होली मिलन
समारोह को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा, जिसमें प्रमुख है, कैलाश मलघानी , संरक्षक श्री मोतीराम पमनानी जी श्री रमेश वाधवानी चन्द्रा आलू अध्यक्ष श्री नानकराम खटूजा जी कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्री गोपाल सिंघानिया प्रमुख सलाहकार श्री कैलाश मलघानी रमेश वाधवानी बम्मू श्री नन्दलाल बजाज भाई सहसचिव श्री ललित वाधवानी श्री दिनेश धनराजानी कार्यकारिणी सदस्य श्री रविकांत नोपानी, श्री नरेश मॅगतानी श्री विवेक जाजोदिया श्री राजेन्द्र नागदेव श्री राजेन्द्र शुक्ला डप्पी विधानी इन सब का विशेष सहयोग रहा और व्यापार विहार के सभी सम्माननीय सदस्य होली मिलन समारोह के इस रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए,
पूरे कार्यक्रम को हमर संगवारी के प्रधान संपादक , विजय दुसेजा व छत्तीसगढ़ भास्कर कि प्रधान संपादक प्रिति वाधवा के द्वारा कवर किया गया