………………………..
गायत्री शक्तिपीठ विनोबानगर में नवरात्रि पावन पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिदिन प्रातः7 से 8 यज्ञ, सामूहिक जप – साधना, आरती, भजन-संध्या के अतिरिक्त युग ऋषि, तपोनिष्ठ परम पूज्य गुरूदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी का युग संदेश भी अलग- अलग प्रतिभावानों के द्वारा दिया गया है।
मीडिया प्रभारी श्री द्वारिका प्रसाद पटेल ने बताया कि 27 मार्च रामनवमी के पावन पर्व पर प्रात: 8 से 12 बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ करते हुए चौबीस हजार लघु अनुष्ठान एवं व्रत की पूर्णाहुति
गायत्री परिजनों एवं श्रद्धालुगणों द्वारा की गई , तत्पश्चात कन्या भोज एवं सामूहिक अमृतासन का कार्यक्रम रखा गया। मुख्य ट्रस्टी श्री हेमराज वैश्य के द्वारा ” जो सुख पाओ राम भजन में, वो सुख ना ही अमीरी में ” का गीत गाकर संदेश दिया गया एवं जिला समन्वयक नंदिनी पाटनवार के द्वारा

शताब्दी वर्ष का संदेश दिया गया, डॉ. बृजेश सिंह के द्वारा पर्यावरण एवं साहित्य के द्वारा संदेश दिया गया। ट्रस्ट कार्यकारिणी समन्वयक श्रीमती आशा सुल्तानिया,
रामगोपाल कश्यप, श्रीमती उर्मिला विश्वकर्मा, रामकुमार श्रीवास, बृजेश साहू, द्वारिका पटेल , जे.लाल, वेदराम सिन्हा, वेदप्रकाश,
सुशीला यादव, रूमी दुबे, गणेश श्रीवास का सहयोग सराहनीय रहा l