सूरत शहर के सिन्धी समाज की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था झूलेलाल महिला मंडल एवं राधे-राधे लेडीज ग्रुप द्वारा सूरत शहर के प्रसिद्ध सीनीयर कैंसर सर्जन डॉ. अमित गुप्ता के सहयोग से सभी समाज की महिलाओं हेतु फ्री ब्रेस्ट कैंसर चेक-अप एवं स्क्रीनिंग कैम्प का सुंदर आयोजन सिन्धी समाज भवन, रामनगर, सूरत में किया गया जिसमें 100 से ज्यादा महिलाओं को कैम्प का लाभ प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगणों में सूरत शहर की पूर्व मेयर श्रीमती हेमाली बोघावाला, पूर्व भाजपा कोर्पोरेटर कैलाश बहन सोलंकी एवं युवा समाजसेवक पवन हासीजा उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती तरूणा वाधवाणी, श्रीमती हनी भावनाणी एवं उनकी महिला टीम का विशेष योगदान प्राप्त हुआ।