सर्व समाज में भाई चारा एवं सर्वधर्म की खुशहाली हेतु पूजा अर्चना की गई
बिलासपुर। सिंधी समाज के नव वर्ष चेटीचंड महोत्स को सिंधी समाज के इष्ट्र देवता लाल साईं झूलेलाल की शोभायात्रा धूमधाम से सिंधी युवक समिति द्वारा निकाली गई। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के बतलाया थी लाल साईं झूलेलाल की विधि विधान से पूजा अर्चना कर महाआरती कर शोभायात्रा सुबह बंधवापारा से निकलकर अंत में पूज्य सिंधी पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में शोभायात्रा रात समाप्त हुई ।जहां शोभायात्रा का धूमधाम से स्वागत पूज्य सिंधी पंचायत सिंधी कॉलोनी ने किया जहां समिति संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज एंव अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी ने सफलता पूर्वक धूमधाम से शोभायात्रा समाप्ति पर समस्त समाज का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात झूलेलाल की बहराणा साहब की ज्योत विधि विधान पूजा अर्चना के साथ तालाब में विसर्जित कर सर्व समाज में भाई चारा एवं सर्वधर्म की खुशहाली हेतु पूजा अर्चना की गई ।बहराणा साहब की विसर्जन पूजा में सर्श्री अमर बजाज, रमेश वाधवानी, भगवान दास भोजवानी, राजेश चंदवानी, राजकुमार बजाज, विजय वाधवानी, रमेश भोजवानी, इत्यादि शामिल थे।*
भी