मनोज बौद्ध
बिलासपुर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के आनंद बुद्ध विहार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में बुद्धयान सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष आयुष्मान संतोष बौद्ध ने चीवर धारण कर श्रमणेर भंते बोधिसिरी के रूप में सहभागिता की। उनका यह परिवर्तन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने उपस्थित समाजजनों को धम्म मार्ग की ओर प्रेरित किया।
बैठक के दौरान भंते बोधिसिरी ने अपनी देशना के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, नैतिक जीवन और समता के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उपस्थित बुद्धयान सोसायटी परिवार ने उनकी शिक्षाओं का लाभ उठाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नई समिति के गठन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से भंते बोधिसिरी को समिति के संरक्षक पद हेतु चयनित किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि नई समिति की औपचारिक घोषणा आगामी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर की जाएगी।
कार्यक्रम में मनोज बौद्ध, महिपाल सिंह बौद्ध, विनोद बौद्ध, प्रतिभा बौद्ध, संतोष बौद्ध (कोरबा), बसंत बौद्ध, सुनीता बौद्ध (चकरभाठा), शीला दयाल बौद्ध, छाया संतोष बौद्ध, सीम बौद्ध, यशोधरा प्रफुल्ल बौद्ध, रज्जू बौद्ध, धीरज बौद्ध, सागर बौद्ध सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन बुद्धयान सोसायटी ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ के महासचिव मनोज बौद्ध द्वारा किया गया।
यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि समाज में बौद्ध धम्म के प्रसार, एकता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक सार्थक पहल साबित हुई।
