बिलासपुर! भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर समग्र ब्राम्हण समाज संग परशुराम सेना द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा का स्वागत छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर अमर बजाज ने भक्त कंवरराम कपड़ा मार्केट के सामने आतिशबाजी कर पुष्पवर्षा, एवं जय जय परशुराम के जयघोष के साथ ठंडा, आइसक्रीम का वितरण कर नाच गाकर भव्य एवं उत्साहपूर्वक स्वागत कर भगवान परशुराम के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया गया। पूज्य राष्ट्रीय सिंधी

महापंचायत के राष्ट्रीय महामंत्री अमर बजाज ने कहा कि भगवान परशुराम जी धर्म, न्याय और सत्य के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।

शोभायात्रा का स्वागत कर हमें सामाजिक समरसता और भाईचारे को और मजबूत करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस क्षण पूरा वातावरण ‘भगवान परशुराम की जय और जय जय परशुराम के नारों से गुंजायमान रहा।
