बिलासपुर! भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर समग्र ब्राम्हण समाज संग परशुराम सेना द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा का स्वागत छत्तीसगढ़ प्रदेश श्रीवास समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास ने शास्त्री मार्केट के पास आतिशबाजी कर पुष्पवर्षा, एवं जय जय परशुराम के जयघोष के साथ ठंडी लिची, आइसक्रीम का वितरण कर नाच गाकर भव्य एवं उत्साहपूर्वक स्वागत कर भगवान परशुराम के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया गया।

त्रिलोक श्रीवास के अनुसार भगवान परशुराम जी धर्म, न्याय और सत्य के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।
