बिलासपुर :- वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में आगामी वार्ड चुनाव के मद्देनजर 13अप्रैल26 को नगर निगम नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया, SIR उपरांत प्रकाशित विधानसभा भाग संख्या 201,203 जो अब नगर निगम नामावली भाग संख्या 06 और 08 है, उसमे से 201 मतदाताओं के नाम त्रुटिपूर्वक विलोपित किए गए है, प्रथम दृष्टा प्रतीत होता है की बीएलओ की चूक की वजह से इनका समावेश वार्ड 28 में हो गया है, जो गलत है, क्यों की ये सभी वार्ड 29 के रहवासी है।
शहर अध्यक्ष माननीय सिद्धांशु मिश्रा जी के नेतृत्व में आज इसका आधिकारिक रूप से विरोध करने और इस गंभीर त्रुटि को सुधार के पुनः इन 201 मतदाताओं का नाम वार्ड 29 में जोड़ने माननीय बिलासपुर कलेक्टर जो को ज्ञापन दिया गया।
इन सारे मतदाताओं का निवास स्थान वार्ड 29 संजय गांधी नगर में ही है, जिसका सत्यापन घर घर जाके हल्का पटवारी, बीएलओ एवम संबंधित अधिकारियों द्वारा 22 अप्रैल को किया गया है, साथ ही दावा आपत्ति के मध्यम से विधिवत रूप से दावा/आपत्ति 17 अप्रैल को संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है।
मुख्यतः वार्ड इलेक्शन में देखा जाता है की जीत हार का अंतर बहुत कम होता है, ऐसे में 201 मतदाओ का नाम विलोपित कर के अन्य वार्ड में जोड़ा जाना बेहद चिंता का विषय है, और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में इसके प्रतिकूल परिणाम सामने आ सकते है।
माननीय कलेक्टर संजय अग्रवाल जी को ज्ञापन दिए जाने के दौरान :
सिद्धांशु मिश्रा
भरत कश्यप
शिबली मिराज
संतोष गर्ग
मोहम्मद आजम
तरुण यादव
विक्की यादव
सुजल खरे
नरेंद्र टंडन
जयपाल निर्मलकर
दीपक कौशिक
तस्लीम ख़ान
आदि उपस्थित रहे
