बिलासपुर शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। “हिंदू प्रीमियर लीग (HPL) सीजन-1, 2026” का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों और टीमों को आकर्षक इनाम और अवसर मिलेंगे।यह टूर्नामेंट गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1,00,000 रुपये और उपविजेता टीम को 50,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” को एक्टिवा स्कूटी से सम्मानित किया जाएगा, जबकि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को साइकिल दी जाएगी।
टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि खिलाड़ियों की नीलामी 10 मई 2026 को होगी। मैचों की शुरुआत 23 मई 2026 से मिनी स्टेडियम में की जाएगी।
भाग लेने के इच्छुक टीमों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1500 रुपये रखी गई है, जबकि टीम ओनरशिप के लिए 35,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
इस क्रिकेट लीग का आयोजन संदीप बोले द्वारा किया जा रहा है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए आयोजकों ने व्हाट्सएप नंबर 9827937685 और संपर्क नंबर 7400879700 जारी किए हैं।
आयोजकों ने शहर के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों से इस बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनने की अपील की है, जिससे स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच मिल सके।
