शांति निकेतन कॉलेज बिलासपुर पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप, फर्जी तरीके से दूसरी जगह संचालन का मामला उजागर
बिलासपुर:-अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से समन्धित शांति निकेतन कॉलेज के संबंध में गंभीर अनियमितताओं एवं नियम विरुद्ध संचालन का मामला सामने आया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच एवं कार्यवाही की मांग की गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जिस स्थान के लिए कॉलेज को विश्वविद्यालय एवं शासन से मान्यता प्राप्त है, उसी कॉलेज कोड एवं मान्यता का उपयोग कर दूसरे स्थान सिरगिट्टी स्थित स्कूल पर भी कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। यह कार्य न केवल विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी माना जा रहा है।
नूर मोहोम्मद (राजा )ने कहाँ यदि किसी महाविद्यालय को एक विशेष परिसर एवं पते के लिए मान्यता प्रदान की गई है, तो उसी कोड एवं मान्यता के आधार पर अन्य स्थान पर संचालन करना प्रथम दृष्टया अनियमित एवं भ्रामक प्रतीत होता है। इससे छात्रों, अभिभावकों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
मामले में यह भी मांग की गई है कि –
एक ही कॉलेज कोड का उपयोग अलग-अलग परिसरों में किए जाने की जांच हो।
संबंधित कॉलेज की मान्यता, संबद्धता एवं भूमि/भवन दस्तावेजों की विस्तृत जांच कराई जाए।
जांच पूर्ण होने तक नई भर्ती एवं प्रवेश प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।
दोषी पाए जाने पर कॉलेज की मान्यता समाप्त कर FIR दर्ज की जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि किसी संस्था द्वारा गलत जानकारी देकर या नियमों को दरकिनार कर संचालन किया जा रहा है, तो यह शिक्षा व्यवस्था एवं छात्रों के हितों के साथ गंभीर धोखा है।
आवेदक नूर ने विश्वविद्यालय प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी संस्था शासन एवं विश्वविद्यालय के नियमों की अवहेलना करने का साहस न कर सके, पहले ही मान्यता प्राप्त संस्थान नियमो को ताक में रख महाविद्यालय का संचालन कर रहा है ना मैदान है ना ही पर्याप्त शिक्षक और तो और प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राचार्य तक नहीं है फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ना ही नई भर्ती पर रोक लगा जिसका परिणाम है की आज बिना मान्यता ही दूसरे जगह भी महाविद्यालय संचालित करने लग गए हमने स्पष्ट कहाँ है अगर कड़ा एक्शन नहीं हुआ तो यूनिवर्सिटी का घेराव कर मान्यता और सम्बद्धता समाप्त करवाने आंदोलनरत होंगे साथ ही ऐसी फर्जीवाड़ा करने वाले के खिलाफ दंडात्मक कार्यावही की भी माँग हम रखेंगे l
ज्ञापन सौपते हुऐ नूर मोहोम्मद, मनेंद्र अनंत, आशीष यादव, राज कोशले, प्रिंस मानिकपुरी मौजूद रहें!


