बिलासपुर :- अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस* पर समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा बेजुबान जीव पशु पक्षियों की प्यास बुझा उनकी अंतरात्मा तृप्त करने हेतु जन जन में पशु पक्षी जल पात्र *कोटना* वितरण कार्य शुरू किया इस नेक कार्य में अपनी सहभागिता देते हुए युवा आर्किटेक्ट और पशु पक्षी प्रेमी विवेक यादव जी ने कहा कि आज *अंतर्राष्ट्रीय परिवार* दिवस है और जगत जननी माता वसुंधरा की गोद में पल रहे सभी प्राणियों पशुओं और पक्षियों का इसके संसाधनों पर पूरा पूरा हक है पर हम सुविधाभोगी मनुष्यों ने इन बेजुबानों के लिए प्रकृति द्वारा उपलब्ध समस्त प्राकृतिक स्त्रोतों का भी दोहन कर लिया है अतः अब हमारा नैतिक दायित्व है कि हम इनकी परेशानियां का सबब न बन राहत के कारक बने,,,,,,,, इस नेक कार्य में सहयोगी रहे विश्व सिंधु सेवा संगम के अध्यक्ष अमर रोहरा , हंगर फ्री बिलासपुर के विकास घई , सन्नी माखीजा तथा सेवा एक नई पहल से रेखा आहुजा , पियूष गोयल , नवीन पंजवानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी ने बताया कि हमारा यह कोटना वितरण कार्य विगत 4 वर्षों से प्रति ग्रीष्म ऋतु में निर्बाध चलता है इस वर्ष भी संस्था के सदस्यों द्वारा बहतराई , विनोबा नगर , राजकिशोर नगर, व्यापार विहार, सदर बाजार आदि शहर के भिन्न भिन्न
स्थानों पर लगभग 300 से अधिक कोटना का वितरण किया जा चुका है और अभी भी यह वितरण कार्य चल ही रहा है और चलते रहेगा।
