बिलासपुर;- लगातार व्यापार विहार सुर्ख़ियों में बना हुआ है
अभी एक मामला शांत भी नहीं होता है कि दूसरे तीसरे दिन फिर से नया मामला उजागर हो जाता है आखिर और कितने राज कितने जुर्म कितने क्राइम और कितने ठगी 420 के मामले और ऐसे दबे पड़े हैं जो धीरे-धीरे करके एक-एक करके जमीन से ऊपर बाहर निकल रहे हैं? अब यह देखना होगा आगे और कौन से नये मामले आते हैं ?
हाल ही की जो खबर है
व्यापार विहार इलाके में बिजनेस में पैसा लगाकर अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर 3.32करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत केआधार पर तीन आरोपियों केखिलाफ अपराध दर्ज कर जांचशुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विनोबा नगर निवासी जमीन कारोबारी विजयकुमार गुप्ता की पहचान वर्ष 2023में जमीन सौदे के दौरान तोरवा निवासी अशोक कुमार गिडवानी से हुई थी। इसके बाद अशोक गिडवानी और उसके बेटे मोहित गिडवानी ने उन्हें मनिहारी व्यवसायमें निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया।
आरोप है कि झांसे में आकर विजय गुप्ता ने अपने परिजनों और परिचितों के माध्यम से किश्तों में कुल 3 करोड़ 32 लाख रुपएआरोपियों को दिए। इसमें बड़ी रकम आरटीजीएस और बैंक चेक के जरिए भावेश ट्रेडर्स और गणेश किचन नॉवेल्टी जैसी फर्मों के नाम पर ट्रांसफर की गई।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों नेहर तीन महीने में मुनाफा देने कावादा किया था, लेकिन लंबे समयतक रकम नहीं लौटाई गई। पैसेमांगने पर आरोपी गाली-गलौजकरते हुए जान से मारने की धमकीदेने लगे। सिविल लाइन पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके बेटे और भावेश ट्रेडर्स के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
